होली मिलन कार्यक्रम का दौर जारी, दी जा रहीं शुभकामनाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

होली मिलन कार्यक्रम का दौर जारी, दी जा रहीं शुभकामनाएं

धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम, पूर्व सांसद भी रहे मौजूद

बांदा, के एस दुबे । शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली मिलन कार्यक्रम का दौर जारी हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के अलावा अनेक भाजपा नेता, मोहाल के गणमान्य लोग व पत्रकार बंधु शामिल रहे। साथ ही महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान सभी ने जमकर गुलाल उड़ाकर होली खेली और डीजे पर बजते हाेली गीतों पर जमकर नृत्य किया। यह कार्यक्रम पूरे दिन उमंग और उल्लास के बीच चलता रहा। होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा जहां डीजे पर बजते होली गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए जहां जमकर नृत्य किया, वहीं

होली मिलन समारोह में शामिल पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा

लोगाें ने भी ढोल नगड़ियों की थाप पर खूब ठुमके लगाए। सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि होली मिलन कार्यक्रम पूरी उमंग व उल्लास के बीच मनाया गया। सतरंगी रंगों की उड़ती गुलाल महाैल में इंद्रधनुषी छठा बिखेरती रही और सभी लोग मस्ती में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में ठंडाई व जलपान की खासी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। खासकर होली पर्व का खास व्यंजन गुझिया का स्वाद भी सभी ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र मौजूद रहे। जिन्हें पत्रकार बसंत गुप्त द्वारा गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया। उन्होंने होली के व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य रूप से ब्रजमोहन, इंद्रबहादुर, संतोष सिंह, धर्मपाल निषाद, आरती, ज्योति, परी, रीतू, मीनू, पिंकी, रूपल, ज्योति आदि मौजूद रही।

अन्य।

बिलगांव व अजीतपारा में सौहार्द के बीच मना होली मिलन कार्यक्रम

बांदा। फागुनी बयार व रंग गुलाल की बौछार के बीच बिलगांव अजीतपारा गांव में होली का त्यौहार आपसी प्रेम सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। भाजपा किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला के निज निवास में होली मिलने वाले ग्रामीणों का ताता लगा रहा है। इस दौरान लोगों को मिष्ठान, ठंडाई का पान कराया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, बालकृष्ण शुक्ला, संदीप, निखिल शुक्ला, राजर्षि शुक्ला, भाजपा नेता मनीष तिवारी, गोलू, धीरज शर्मा,


लवलेश तिवारी, नारायनदत्त, तिवारी संत भजनदास, संतोष सिंह, करन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इसी प्रकार प्राचीन मंदिर कौशल किशोर माधव थोक मे समाजसेवी राकेश शर्मा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में गुझिया, ठंडई के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, प्रियांशु, धीरज शर्मा, प्रेम सिंह, दानवीर, रंजीत नेता, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages