पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़क खोदेगा, वही करेगा मरम्मत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़क खोदेगा, वही करेगा मरम्मत

जल जीवन मिशन के तहत डीएम ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग के अधिकारी सड़क खोदने से पूर्व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से वार्ता करें, इसके बाद ही सड़क खोदने का कार्य किया जाए। इसके अलावा योजना के अंतर्गत जिस विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी जाएगी संबंधित विभाग ही उस सड़क का निर्माण कार्य भी करेगा। जिलाधिकारी जे. रीभा ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना में कार्यदायी संस्था एनसीसी एवं एलएंडटी के अधिकारियों तथा जल निगम के

बैठक को संबोधित करतीं डीएम जे. रीभा

अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर कार्य चल रहा है, सड़क खुदाई से संबंधित उसकी सूची बनाकर संबंधित सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर सहित सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रधानों से भी कहा की ग्रामों में नाली एवं नालों का निर्माण की खुदाई से पहले जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें सूचित करें तथा इसके पश्चात ही खुदाई का कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने पुराने बाईपास में खुदाई से संबंधित कार्य के लिए एस बिल ड्राइंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित कार्यवाही संस्था के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा सीसी तथा एलएंडटी के अधिकारी एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages