निगम का अनोखा रोजगार मेला
दिखेगी महिलाओं की नई पहचान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम क्षेत्र में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती का बिगुल बजा दिया है। 25 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय बाँदा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेले में चित्रकूट, बाँदा, महोबा, राठ और हमीरपुर डिपो के लिए सीधे अनुबंध के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार देगी, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी को भी मजबूत करेगी। न्यूनतम 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग की
![]() |
| कार्यक्रम में मौजूद किसान |
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण और ट्रिपल सी प्रमाणपत्र धारक महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं, जबकि एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड से जुड़ी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति किलोमीटर भुगतान के साथ प्रोत्साहन राशि, पीएफ, रात्रि भत्ता और 7.5 लाख का दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। खास बात यह है कि महिलाओं को उनके गृह जनपद के नजदीकी डिपो में तैनाती देने का प्रयास किया जाएगा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment