समन्वय बना कर करें विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति -- नरेंद्र गुप्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

समन्वय बना कर करें विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति -- नरेंद्र गुप्ता

कायाकल्प से शिक्षा का रूपांतरण 

जिम्मेदारों को मिला समन्वय का मंत्र

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए समन्वय की ताकत को केंद्र में रखकर एक अहम पहल सामने आई। नगर के पटेल उत्सव भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों ने एक मंच पर आकर विद्यालयों की शैक्षणिक उन्नति का रोडमैप तैयार किया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों का विकास केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और समाज के साझा सहयोग से ही संभव है। कार्यक्रम में ऑपरेशन कायाकल्प और डीबीटी

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीगण

योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सभी 19 पैरामीटर को प्रभावी ढंग से लागू करने और शत-प्रतिशत छात्रों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण दीक्षित और एआरपी टीम ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जनसहभागिता की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में यह संदेश साफ उभरा कि यदि समन्वय मजबूत हुआ, तो चित्रकूट के विद्यालय शिक्षा और सुविधाओं दोनों में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages