दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे सात सौ शिक्षक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे सात सौ शिक्षक

पर्यवेक्षकों ने ली उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुईं। बैठक में प्रांतीय निर्देश पर पर्यवेक्षक के रूप में जिलाध्यक्ष उन्नाव बृजेश पाण्डेय, रायबरेली जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल रहे। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष से चार अप्रैल को दिल्ली में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आयोजित रैली की तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की सूची, टिकट व बस नंबर आदि का विवरण लिया गया। सभी ब्लॉक इकाईयो को एक बड़ी बस जिसमे संख्या 70 के करीब हो ले जाने का लक्ष्य दिया गया। न्यूनतम संख्या 50 दी गयीं। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह अस्तित्व की लड़ाई है इसमें यदि चुके तो फिर शिक्षकों का अस्तित्व

बैठक में भाग लेते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

मिट जायेगा इसलिए जोर जुल्म के खिलाफ अपना योगदान प्रदान करें। राजेश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है। यह लड़ाई अब फिर शिक्षक हित में लड़ी जा रहीं है जिसमे हमारी आपकी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षकों को आश्वस्त किया कि जनपद से कम से कम सात सौ की संख्या प्रतिभाग करेगी। सभी ब्लॉक से एक बस अनिवार्य रूप से जाएगी। बैठक का संचालन जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। बैठक में जितेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, अनुराग मिश्र, लाल देवेंद्र प्रताप, हर्षवर्धन सिंह, दिग्विजय सिंह, राम बहादुर, अखिलेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, संतोष कैंथल, योगेंद्र कुमार, आकाश सिंह, मनोज प्रकाश, शैलेन्द्र उमराव, प्रदीप पटेल, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages