कौशांबी सड़क हादसे के मृतकों से मिले बसपाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

कौशांबी सड़क हादसे के मृतकों से मिले बसपाई

डीएम से प्रत्येक मृतक परिवार को पच्चीस-पच्चीस लाख रूपए मुआवजे की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । कौशांबी जनपद के सैनी थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में जिले के दस लोगों की हुई मौत पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जहानाबाद विधानसभा के ग्राम कोरवल मजरे धौरहरा पहुंचा। जहां मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात कर जहां उन्हें ढाढंस बंधाया वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से प्रत्येक मृतक परिवार को पच्चीस-पच्चीस लाख रूपए मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट की अगुवई में एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम कोरवल मजरे धौरहा पहुंचा। जहां मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढंस बंधाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी पीड़ित परिवारों के

मृतकों के परिवारीजनों से वार्ता करते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

साथ खड़ी है। किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर परिवार उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिलाए जाने, किसान बीमा दुर्घटना के अंतर्गत पांच लाख रुपए दिए जाने व मृतकों के परिवारीजनों में से एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी नौकरी दिए जाने के अलावा घायलों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा, परिवार को एक-एक आवास दिए जाने की मांग की। इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा के प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, रमेश गौतम विधानसभा अध्यक्ष, ग्राम प्रधान रामविलास निषाद, पृथ्वी पाल निषाद, राम खेलावन निषाद, हरपाल कुरील, विधानसभा प्रभारी सतीश पासी, योगेश दीक्षित, शिवनयाक गौतम सेक्टर अध्यक्ष, सुशील कुमार, बदरुलदीन, पुतान सोनकर, अजेय सोनकर, रंजीत गौतम, गोरेलाल गौतम भी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages