रायपुर से ट्रेनों में लाकर पुड़िया बनाकर बेंचते थे तस्कर
बांदा, के एस दुबे । जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम अभियान के अंतर्गत एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनो/प्लेटफार्म में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष शिवबाबू के नेतृत्व में शातिर गांजा तस्कर नितिन सोनी पुत्र स्व. महेन्द्र सोनी निवासी राजेन्द्र नगर उरई जिला जालौन हालमुकाम खाड़ेपुर नौबस्ता जिला कानपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से
![]() |
| गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त |
10 अदद पैकेटों में भरे 9.800 किग्रा गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 490000/- रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इसे रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से बरामद किया है। थानाध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो रायपुर से गांजा खरीदकर ट्रेनों द्वारा लाते हैं उसके बाद उसकी पुड़िया बनाकर बेंचते हैं। संयुक्त पुलिस टीम में थनाध्यक्ष के अलावा जीआरपी के हे. का. मुनेश बाबू, कां. प्रारूप कुमार, काँ. रोहित यादव, कां. प्रवेन्द्र कुमार, कां. धर्मपाल थाना, उप निरीक्षक आरपीएफ अतुल कुमार, कां. तेज सिंह शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment