माहे रमजान पर इफ्तार दावतों का सिलसिला हुआ तेज - बड़ी संख्या में रोजदार हो रहे शामिल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

माहे रमजान पर इफ्तार दावतों का सिलसिला हुआ तेज - बड़ी संख्या में रोजदार हो रहे शामिल

अकीदत के साथ आयोजित हो रहे कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । माहे रमजान के दूसरे अशरे के चलते इफ्तार दावतों का सिलसिला भी तेज हो गया है। बुधवार को 14वें रोजे के मौके पर जिला परिषद स्थित एक पैलेस में शाहिद निजामी ने सामूहिक इफ्तार दावत का आयाेजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजदारों ने भागीदारी की। मौलाना सैयद हामिद रब्बानी ने नमाज अदा कराई, अच्छे मियां, जुबैर आलम (जीएसटी कमिश्नर), हाजी शब्बीर अली बबलू, इमरान अली राजू, सलीम अहमद, सईद अहमद, भाजपा नेता आरिफ खान, वाजिद अली, रिजवान खान, शब्बीर खान जुगनू, लल्लू समाजसेवी, डॉक्टर अनीस अहमद,

रोजा इफ्तार में शामिल अकीदतमंद।

हाजी चांद मियां,डॉक्टर अरमान उल हक, हाजी नसरुद्दीन समेत बड़ी संख्या में रोजदार शामिल रहे। अरशद निजामी और उमम निजामी ने सभी रोजगारों का शुक्रिया अदा किया। उधर, बुधवार को ही अलीगंज स्थित कमरुद्दीन खान (मुन्ना भइया बंदूक वाले) के आवास पर सामूहिक इफ्तार दावत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में रोजदार शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages