चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के गांवों में प्रशासनिक चौपालें अब ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मंच बनती नजर आ रही हैं। गुरुवार को ग्राम पंचायत कटैयाखादर में अपर जिलाधिकारी ;नमामि गंगेद्ध स्वप्निल कुमार की अध्यक्षता में जन चौपाल आयोजित हुईए जहां ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह और सचिव रामनरायण पाण्डेय की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषिए चिकित्साए समाज कल्याण और बैंक के शिविर लगाकर मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। आयुष्मान कार्डए किसान योजनाओंए पेंशन और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लाभों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बियावल में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में करीब 250 ग्रामीणों ने
![]() |
| जनचौपाल में मौजूद अधिकारीगण |
भाग लिया। यहां प्रधानमंत्री आवासए मुख्यमंत्री आवासए किसान सम्मान निधिए पेंशन और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पेंशन से वंचित लोगों का पंजीकरण कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिलायाए जिससे ग्रामीणों में प्रशासनिक पहल को लेकर नई उम्मीद जगी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment