कायस्थ सभा का दूज पूजन कार्यक्रम आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

कायस्थ सभा का दूज पूजन कार्यक्रम आयोजित

बांदा, के एस दुबे । कायस्थ सभा चित्रगुप्त परिवार द्वारा कटरा स्थित व महेश्वरी देवी मंदिर स्थित भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से हवन यज्ञ के साथ दूज पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के बंधु मौजूद रहे। कायस्थ सभा के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना व आरती वंदन एवं हवन पूजन गायत्री शक्तिपीठ के पाठक जी व रामप्रकाश खरे द्वारा विधि विधान से संपन्न कराई गई। चित्रगुप्त मंदिर में दूज

पूजन में शामिल लोग।

पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत महेश्वरी देवी मंदिर स्थित भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा अर्चना व आरती वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिवशंकर निगम, सुरेंद्र निगम, मनोज निगम, ह्देश निगम, संजय कुमार श्रीवास्तव, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, संतोष कुमार सक्सेना, राजेश मोहन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, योगेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णदत्त खरे एवं रामकृपाल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages