खागा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बकरी चोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 5, 2026

खागा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बकरी चोर

चोरी की दो बकरियां व बाइक बरामद

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया। पुलिस ने दो बकरी चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया, जो बकरियां चुराकर भाग रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम जीतू पुत्र शिवदास व अरविन्द कुमार पुत्र जागेश्वर निवासीगण बसवा थाना खखरेरू बताया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना और सहयोग से पुलिस टीम

पुलिस की गिरफ्त में बकरी चोर व बरामद बाइक।

ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन शातिर चोरों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खागा कोतवाली पर मुकदमा नंबर 65/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाश चन्द्र सिंह, कांस्टेबल मोहित सिंह व शैलेश यादव शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages