अयाह शाह विधायक के होली मिलन में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 13, 2026

अयाह शाह विधायक के होली मिलन में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

बांदा व कानपुर के कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फतेहपुर,  मो शमशाद । शुक्रवार को अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाँदा, कानपुर के अरक्रेस्टा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश पाल उपस्थित रहे। समारोह में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए गुझिया, ठंडाई तथा भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं

एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई देते भाजपाई।

पूर्व जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, मुखलाल पाल, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी, संतोष द्विवेदी, प्रधान अनिल शुक्ला, आचार्य कमलेश योगी, ज्ञानेंद्र सचान उर्फ ज्ञानू, रविंद्र पाल सिंह, पंकज त्रिपाठी, तेज बहादुर सिंह चैहान, अर्चना त्रिपाठी, स्वरूप राज सिंह, जूली, काली शंकर श्रीवास्तव, सुरेश परमार, रजोल मिश्रा, नीरज सिंह, अरिमर्दन सिंह, निर्मल सिंह, संजय हाडा, सनी सिंह चैहान, राजा सिंह, अमित अग्निहोत्री, हीरालाल लोधी, कुमार विक्रम प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, देवराज सिंह, ओमप्रकाश लोधी, उदय मौर्य, गोरेलाल प्रजापति, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, तीरथ तिवारी, राम महेश निषाद, थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages