कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वीकारने पर ही मिलेगा स्वच्छ जल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वीकारने पर ही मिलेगा स्वच्छ जल

जल संरक्षण, स्वच्छता विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फतेहपुर, मो शमशाद । वाटरएड इंडिया की ओर से शहर के एक होटल भूमि में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए वाटरएड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाटरएड विगत कई वर्षों से जनपद में जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने जल संरक्षण के साथ-साथ ठोस एवं तरल

संगोष्ठी में भाग लेते विभागीय अधिकारी व अन्य।

अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ जल की उपलब्धता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब समुदाय स्वयं कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वीकार करे। संगोष्ठी में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक राजमुनि यादव, सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति अवस्थी, प्रवीण पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन सत्र में नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने जिले में जल संसाधनों के संरक्षण, जल जीवन मिशन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक निगरानी और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संगोष्ठी में विवेकानंद, दयाली प्रसाद, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमारी, मनीषा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में जल संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और प्रयासों को साझा किया। अंत में प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुँचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages