लिल्स बगिया में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

लिल्स बगिया में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के सिविल लाइन स्थित लिल्स बगिया में गुरूवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मिनिस्ट्री आॅफ डिफेन्स के डिप्टी डायरेक्टर डिसिप्लिन एंड विजिलेंस आदित्य पटेल ने शिरकत की। इसके अलावा विद्यालय के निदेशक अतुल सिंह सचान व प्रबंधिका नेहा सिंह सचान ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। आदित्य पटेल व नेहा सिंह सचान ने वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें

बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन करते अतिथि।

प्रोत्साहित किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सक्रिय अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कक्षा पीजी में अनिरूद्ध सिंह चैहान ने प्रथम, आकृषि ने द्वितीय, नव्या राजपूत व वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी में कुंवर रूद्राश प्रताप सिंह, आद्रिका मिश्रा ने प्रथम, श्लोक ने द्वितीय व कृति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी से अनन्या शुक्ला ने प्रथम, विराज माधव ने द्वितीय व ईशान साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा एक में आव्या श्रीवास्तव प्रथम, आयुष्मान द्वितीय व ईशानी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा दो में अनिका उमराव प्रथम, अभिषेक द्वितीय व काव्या तृतीय रहीं। कक्षा तीन में सक्षम यादव प्रथम, आदविका सिंह द्वितीय व अवितथ पटेल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चार में कार्तिकेय प्रथम, अनव सिंह राजपूत द्वितीय व मिस्टी कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा पांच में निरवान नौशाद प्रथम, शुभी द्विवेदी द्वितीय व निर्वेद निषाद तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कन्य कक्षाओं में भी बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages