चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में साहित्यिक जगत को नई ऊर्जा देते हुए युवा कवि दिनेश दीक्षित संघर्षी को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की चित्रकूट इकाई का संयोजक मनोनीत किया गया है। इस खबर के सामने आते ही जिले के साहित्यकारों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अपनी सशक्त काव्यशैली, सुमधुर गीतों और प्रभावशाली मंच संचालन के लिए पहचाने जाने वाले संघर्षी की रचनाएं देशभर में सराही जाती रही हैं। छंद, मुक्तक और गीत विधा में उनकी पकड़ के साथ-साथ भक्ति, प्रेम, राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना उनके साहित्य का मूल आधार रही है। आकाशवाणी, दूरदर्शन
![]() |
| युवा कवि दिनेश दीक्षित संघर्षी |
और विभिन्न टीवी चैनलों पर उनकी प्रस्तुतियां लगातार प्रसारित होती रही हैं। साहित्य सभा द्वारा इस युवा प्रतिभा को नेतृत्व सौंपना जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए नई उम्मीद माना जा रहा है। वरिष्ठ साहित्यकारों ने इसे चित्रकूट के साहित्यिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment