सख्त हिदायत दी गई, नकली सिगरेट मिली तो हर हाल में होगी कार्रवाई
बांदा, के एस दुबे । नकली सिगरेट का कारोबार इन दिनों खूब फलफूल रहा है। इसकी वजह से बाजार में भी इसकी खेप उतारी जा रही है। भनक लगने पर पुलिस ने कई दुकानों में दापामार कार्रवाई की। कहा गया कि अगर नकली सिगरेट मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान समय में नकली सिगरेट का व्यापार जोरों शोरों से चल रहा है। इसी के चलते बांदा में भी नकली सिगरेट बेचने की जानकारी मिलते ही पुलिस में कई दुकानों पर छापा मारा। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि
![]() |
| दुकानदार के यहां जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। |
नकली सिगरेट बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि गुटखा, सिगरेट के दामों में इजाफा हो जाने की वजह से बाजार में नकली सिगरेट का कारोबार फलफूल रहा है। पुलिस की छापामार कार्रवाई से नकली सिगरेट बेचने वालों में अफरा-तफरी मच गई हुई है।


No comments:
Post a Comment