स्थल को चिन्हित करते हुए पौधरोपण के खुदवाए जाएं गड्ढे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

स्थल को चिन्हित करते हुए पौधरोपण के खुदवाए जाएं गड्ढे

जिला पर्यावरण समिति व पौधरोण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्थल चिन्हित कर वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने अतर्रा, बबेरू एवं नरैनी रोड पर सड़क किनारे वृक्षारोपण किये जाने हेतु डीएफओ एवं अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को स्ािल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर किनारे एवं तहसील में वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को हरित चैपाल पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु गाॅव में आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने साॅलिड बेस्ट

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम जे. रीभा

मैनेजमेन्ट को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिये कि सड़क किनारे कूडा नही फेंका जाए, कूडे का उचित निस्तारण चिन्हित स्थानों पर ही डालकर किया जाए। उन्होंने आरआरसी सेन्टरों का संचालन करने एवं संचालित आरआरसी सेन्टरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए जीरो साइकिल पाॅलीथिन के उपयोग को रोके जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण किये जाने तथा सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों का बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण किये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होंने ग्राम गंगा समितियों का गठन किये जाने तथा नदियों में प्रदूषित जल को प्रवाहित न किये जाने के निर्देश दिये तथा निम्नी नाला एवं करिया नाला में प्रदूषित जल की जांच कराये जाने के पश्चात ही जल प्रवाहित करने के निर्देश दिये। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढावा दिये जाने तथा किसान पाठशाला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जैविक खेती को बढाने के लिए पन्द्रह कलस्टरों का चयन नदियों के किनारे किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages