पालिकाध्यक्ष ने दो सीसी मार्गों का किया शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

पालिकाध्यक्ष ने दो सीसी मार्गों का किया शिलान्यास

सभी मुहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु पालिका प्रयासरत: राजकुमार

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के ईसाईन पुरवा वार्ड के गाजीपुर बस स्टाप अशोकनगर में लगभग पंद्रह लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़कों का नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने शिलान्यास किया। श्री मौर्य ने कहा कि नगर के सभी मोहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर के विकास के लिए सड़कों, नालियों और अन्य

सीसी मार्ग का शिलान्यास करते पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट। 

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्रा, उमाशंकर, पिंटू सिंह, सोनू पांडेय, शिवभान सिंह, श्यामू पांडेय, अखिलेश तिवारी, गुड्डू गुप्ता, गोलू अवस्थी, छोटा सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages