बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया कुमकुम का तिलक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया कुमकुम का तिलक

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भाईदूज पर्व मनाया गया

बांदा, के एस दुबे । रंगों भरे पर्व होली की दूज को बहनो ने अपने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर उसके दीर्घायु की कामना की। होली का दूज पर्व भाई बहन के प्यार के रूप में जाना जाता है और बहने दूज पूजन के साथ अपने भाइयों के लिए मंगल कामना करती हैं। होली पर्व की दूज पर महिलाओं ने घर के बाहर दूज बनाकर उसका विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर दूज की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सभी महिलाओं ने अपने-अपने भाइयाें को चौक पर बिठाकर मंगल तिलक लगाया और

भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक करती बहन।

मुंह मीठा कराकर उसके दीर्घ जीवन की कामना की, साथ ही भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया और बहनों को उपहार आदि भेंट किया। ज्ञात रहे भाई बहनों के प्यार के रूप में होली की दूज पर्व का विशेष महत्व है। इसके लिए बहने अपनी ससुराल से मायके आती हैं, ताकि अपने भाइयों काे मंगल तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना कर सके। यह पर्व गुरूवार को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पर्व पर घर-घर में बहनों द्वारा यह उत्सव मनाया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages