कानपुर, प्रदीप शर्मा - डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन, कानपुर में “एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी: ऑथेंटिकेशन, वायरलेस, 5G एवं पोस्ट-क्वांटम प्रोटोकॉल्स” विषय पर सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। 27 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास पर चर्चा की गई। डॉ. अवनीश कुमार यादव ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम और निरंतरता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर अतुल आनंद ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से आधुनिक तकनीकों के वास्तविक उपयोग को स्पष्ट किया। वहीं, संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताते हुए सुरक्षा, ऑथेंटिकेशन एवं डेटा संरक्षण के बारे
में बताया और छात्रों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जो ज्ञान और विद्या के शुभारंभ का प्रतीक है। कार्यक्रम में अतुल आनंद, डॉ. अवनीश कुमार यादव, संस्थान की निदेशक डॉ. रचना अस्थाना तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रभाकर, कपिल कुमार पांडेय, श्वेता त्रिपाठी, श्रीनाथ द्विवेदी एवं समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ संपन्न हुआ, जिसने आगामी सत्रों के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया।


No comments:
Post a Comment