मौके पर दिए ताबड़तोड़ निर्देश
सड़क, स्वास्थ्य व स्कूल पर बड़े निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । 10 मार्च को जिलाधिकारी ने मानिकपुर विधायक के साथ ग्राम पंचायत माराचन्द्रा में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई महत्वपूर्ण निर्णय मौके पर ही लिए। चौपाल के बाद दोनों जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव के मजरों तक पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। सुलभ आवागमन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने चंद्रामारा-एक, चंद्रामारा-दो और शिवलिहा में चेकडैम कम रपटा निर्माण की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी और विधायक मोटरसाइकिल से स्वयं स्थल पर पहुंचे और प्रस्तावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। चौपाल में पशु चिकित्सालय खोलने, स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित करने और प्रधानमंत्री
![]() |
| ग्रामीणों के बीच मांगो को निस्तारित करते डीएम |
आवास योजना के लाभार्थियों को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांगों पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया में जल्द तीन अतिरिक्त एएनएम की तैनाती कर गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दौरे के दौरान कम्पोजिट विद्यालय माराचन्द्रा और प्राथमिक विद्यालय धोबहरा का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और सुविधाओं की समीक्षा की गई। बिना जूते-चप्पल या यूनिफॉर्म वाले छात्रों को देखकर प्रधानाध्यापकों को डीबीटी राशि के सही उपयोग के निर्देश दिए गए, जबकि विद्यालयों में किचन शेड, बाउंड्रीवाल और शौचालय निर्माण के आदेश भी जारी किए गए। पूरे दौरे में प्रशासन की सक्रियता और मौके पर लिए गए फैसलों ने ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगा दी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment