पोषक उत्पादन के लिए जैविक खेती ही आधार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 13, 2026

पोषक उत्पादन के लिए जैविक खेती ही आधार

बैगांव के आडारू का डेरा में लगा जैविक कृषि मेला

फतेहपुर,  मो शमशाद । विकास खंड ऐराया के बैंगांव के आडारु का डेरा में जैविक कृषि मेला का आयोजन किया गया। जीवाश्म कार्बन के गिर रहे स्तर पर चिंता व्यक्त की है। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर ईश एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड इंदौर मध्य प्रदेश द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज खान पान में उचित पोषक तत्व नहीं मिल रहे क्योंकि रसायनों के उपयोग से वो तत्व खत्म हो रहे है। सेवानिवृत संयुक्त कृषि निदेशक डा ओपी वर्मा, कृषि

जैविक कृषि मेले में लगे स्टालों का अवलोकन करते अतिथि।

वैज्ञानिक डा शिवमंगल सिंह ने जैविक खेती पर जोर देते हुए प्राकृतिक संसाधनों को अपनाने को बात कही। कहा कि जैविक खेती के माध्यम से ही पोषक अनाज उत्पादन किया जा सकता है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद व संचालन आलोक गौड़ ने किया। गौधारित प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी, मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र यादव, अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। टीएसी अजेंद्र सिंह, शारदा प्रसाद, प्रोजक्ट क्वार्डिनेटर जितेंद्र सिंह अनिल मिश्रा, दीपांकर सिंह, विवेक अखिलेश जैसेन्द्र राहुल आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages