सामाजिक सरोकारों की मिसाल: नारी अस्तित्व सम्मान से विभूषित हुई झाँसी की सपना सरावगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 22, 2026

सामाजिक सरोकारों की मिसाल: नारी अस्तित्व सम्मान से विभूषित हुई झाँसी की सपना सरावगी

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी - रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट व तत्सत् सेवा संस्थान द्वारा "नारी अस्तित्व सम्मान समारोह" में 70 महिलायें हुई सम्मानित लखनऊ। हजरतगंज स्थित उद्यान भवन सभागार में ‘रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट’ एवं ‘तत्सत सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “नारी अस्तित्व सम्मान समारोह” नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक जागरूकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा। “अस्तित्व की पहचान, राष्ट्र का स्वाभिमान” के ध्येय के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया।



इस गरिमामयी अवसर पर सपना सरावगी को भी सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशील दृष्टिकोण ने समारोह को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायी है और ऐसे कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी अन्य लोगों के लिए भी प्रोत्साहन का काम करती है। कार्यक्रम में सम्मानित एवं उपस्थित प्रमुख महिलाओं में अनिता सिंह, वंदना श्रीवास्तव, स्नेहिल श्रीवास्तव, कविता सिंह, शालिनी मिश्रा, सोनी शर्मा, अद्विका, अंकिता चौधरी, शिवांगी, डॉ. अनुराधा मणि शुक्ला, जया श्रीवास्तव, मधुमिता, वंदना (नृत्यांगना), सीमा सिंह चौहान, सपना गुप्ता, शालिनी मिश्रा, आरती गुप्ता, अद्विका, अंकिता, कविता और अर्चना शुक्ला (पत्रकार) सहित कुल 70 महिला विभूतियां शामिल रहीं, जिन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों और बच्चों द्वारा मंचित महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक ने समारोह में भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण का संचार किया। मुख्य अतिथि डॉ. शुचिता चतुर्वेदी सहित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की।


आयोजक कोमल मद्धेशिया ने संस्था की गतिविधियों और महिला उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला, वहीं संयोजक अभय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान का केवल एक मंच नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में स्थापित हुआ, जिसमें सपना सरावगी सहित सभी महिलाओं की प्रेरणादायी उपस्थिति ने इसे और भी अर्थपूर्ण बना दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages