चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पाठा क्षेत्र की मूलभूत जन समस्याओं को लेकर लगातार आठवां दिन अनशन जारी है। जिसमें पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार व विभिन्न जनसमस्याओं के लेकर क्रमिक अनशन के पांचवे दिन एसडीएम पूजा साहू, तहसीलदार व सीओ शहर द्वारा अनशन स्थल पर जाकर वार्तालाप की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा कहा गया कि हम समस्याओं को विभाग के समक्ष अवगत कराएंगें। इस पर बुंदेलखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रखर पटेल ने कहा, कि इसके पहले भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी कोई प्रक्रिया नहीं दी गई। बताया कि इनकी प्रमुख मांगों में देवांगना घाटी से ददरी मारकुण्डी संपर्क मार्ग का चैड़ीकरण है, जिससे
पाठा के गांव भी शहर की मुख्य धारा से जुड़ सकें। साथ ही कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगीं तब तक घर वापसी नहीं होगी। वार्तालाप के दौरान प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही न करने के चलते मोर्चा के सभी सदस्यों द्वारा ये निर्णय लिया गया कि क्रमिक अनशन को अनवरत जारी रखा जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी मुकेश कुमार, मीरा भारती, दिनेश पटेल, संदीप, संजय, चन्दशेखर, धर्मेंद्र कुमार भास्कर, मुकेश सिंह, विपिन, अजय, प्रदीप व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment