चयनित खिलाड़ियों कि नीलामी आगामी सात मार्च को होगी
बांदा, के एस दुबे । सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी बांदा में राइजिंग स्टार टेनिस कप टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित कराया गया। ट्रायल का भव्य शुभारम्भ सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रसकिन सर व श्री राघवेन्द्र तिवारी ने किया। ट्रायल में बांदा, महोबा, चित्रकूट, मऊरानीपुर, झांसी, हमीरपुर, दिल्ली, पानीपत के कुल 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों कि नीलामी 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। ट्रायल के दौरान
![]() |
| ट्रायल के दौरान मौजूद खिलाड़ी। |
सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच ललित प्रताप, सहायक कोच मनीष माधव, ने सुनील सक्सेना, शिवकुमार बड़कू को मीडिया पार्टनर का प्रमाण पत्र व कैप देकर सम्मानित कर आयोजन के लिए आमंत्रित किया। ट्रायल में सियोन माही, शुभम कुमार, विवेक यादव, शशांक, ओमरज गौतम, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment