राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 13, 2026

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजा मांगों का ज्ञापन

फतेहपुर,  मो शमशाद । जाति आधारित जनगणना व ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर भाजपा द्वारा ओबीसी के साथ की जा रही धोखाधड़ी सहित अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा।  मोर्चा के जिलाध्यक्ष/संयोजक मुकेश पटेल की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद जनगणना

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मोर्चा के पदाधिकारी।

नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का काॅलम नहीं दिया गया है। घोषित करने के बाद भी ओबीसी जाति के काॅलम को न दिया जाना ओबीसी के साथ धोखाधड़ी है। इसलिए इस साल होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी एवं जाति का काॅलम बढ़ाया जाए। पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर रोक लगवाना एससी एसटी, ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। इसलिए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाए। 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए। यदि मांगे पूरी न की गई तो राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र व व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर जयचन्द्र यादव, मुन्ना लोधी, रामचन्द्र मौर्य, रमाकांत मौर्य, कामता प्रसाद पासवान, विजय, रामकृपाल, शिवपूजन, रामकरन लोधी, हरिओम मौर्य, शिवकुमार, फूल सिंह लोधी, रामशंकर पटेल, फूल सिंह मौर्य, मीरा गौतम, रूपांशी गौतम, वंदना पटेल भी मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages