जगनायक सिंह यादव बने सपा प्रदेश सचिव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

जगनायक सिंह यादव बने सपा प्रदेश सचिव

सभी विधानसभाओं का दौरा कर पार्टी को बनाएंगे मजबूत

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत कर दिया। मनोनयन होते ही श्री यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बताते चलें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। समय-समय पर पार्टी उनको बड़े पद से नवाजती है। वर्ष 2027 की तैयारी को लेकर अलग-अलग पार्टियां मंथन कर रही हैं तो एक बार फिर समाजवादी पार्टी हाईकमान ने जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव में

नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव।

प्रखर वक्ता जगनायक सिंह यादव को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा में भेज कर पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिया है। प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे बखूबी निर्वहन करेंगे। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गतिशील होंगे। प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में दौरा करके सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बिठाने का काम करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages