बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बलिदान दिवस पर दोहराई मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बलिदान दिवस पर दोहराई मांग

अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के नाम पर खागा को बनाया जाए जिला

खागा, फतेहपुर,  मो शमशाद । 1857 की क्रांति के अमर बलिदानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि उनके बलिदान को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके नाम और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है। बताया कि आज ही के दिन 6 मार्च 1858 को अंग्रेजी हुकूमत ने जिला जेल में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी ठाकुर दरियाव सिंह सहित सात क्रांतिकारियों को फांसी दे दी थी। इनमें उनके पुत्र ठाकुर सुजान सिंह, भाई ठाकुर निर्मल सिंह, भतीजे ठाकुर बख्तावर सिंह तथा क्रांतिकारी ठाकुर रघुनाथ सिंह, ठाकुर तुरंग सिंह और जमरावां के ठाकुर शिवदयाल सिंह रघुवंशी शामिल थे। इन वीरों ने मातृभूमि की

ठा0 दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समिति के पदाधिकारी।

स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रवीण पांडेय ने समाज और सरकार से तीन प्रमुख संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगले बलिदान दिवस से पहले खागा तहसील को अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह नगर के रूप में जिला बनाया जाए, ताकि इस क्षेत्र के महान बलिदानी को स्थायी सम्मान मिल सके। मांग किया कि अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का इतिहास विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जिससे नई पीढ़ी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित हो सके। किशनपुर-रामपुर क्षेत्र में यमुना किनारे लगभग अस्सी बीघा भूमि पर अमर शहीद कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे क्षेत्र के युवाओं और किसानों को आधुनिक कृषि शिक्षा प्राप्त हो सके और क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित हो।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages