केन नदी की उतारी आरती, गुलाल का टीका लगा दी होली की शुभकामनाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

केन नदी की उतारी आरती, गुलाल का टीका लगा दी होली की शुभकामनाएं

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । मंगलवार की दोपहर लगभग 03:21 से शाम 06:46 तक चले चंद्रग्रहण की उपरांत श्रद्धालुओं ने मां केन की आरती वंदना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रत्येक मंगलवार की तरह विधि विधान के साथ आरती कार्यक्रम में भागीदारी की और एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने सभी को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी को जागरूक करते हुए कहा कि यह पर्व हम सबको एक दूसरे के साथ बहुत ही खुशहाली और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए और आपसी सौहार्द और प्रेम को बनाए

केन नदी की आरती उतारते श्रद्धालु।

रखना चाहिए। यह गुलाल हम सबके प्रेम का प्रतीक होना चाहिए, जिसका रंग कभी फीका न पड़े। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने केन मां की आरती वंदना के पश्चात अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाया और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अशोक कुमार यादव, देवीदिन प्रजापति, मितेश कुमार, दीपक शुक्ला, सूरज प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, अनिल राजपूत, जयप्रकाश कबीर, विनोद कुमार वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

महिलाओं को दी जाए 33 प्रतिशत की भागीदारी

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य आदिशक्ति दीक्षित द्वारा सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को प्रेषित पत्र के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने जाने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव, विधानसभा, एमएलसी चुनाव, जिला पंचायत, नगर पालिका और ग्राम पंचायत के चुनाव में 33% भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा किसी भी सरकार को बनाने एवं बिगाड़ने

आदिशक्ति दीक्षित।

में महिलाओं का अमूल्य योगदान रहता है। 50% से अधिक महिलाएं मतदान करती हैं। कांग्रेस पार्टी को भी चाहिए कि वह अधिक से अधिक टिकट चुनाव लड़ने के लिए महिलाओं को दे जिससे उत्तर प्रदेश में पंचायत से लेकर विधानसभा तक महिलाओं की सशक्तिकरण के साथ-साथ सरकार बनाए जाने का स्वप्न साकार हो सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages