योगी सरकार ने बांदा में संवारी गरीबों की तकदीर, 1.33 लाख परिवारों का अपना घर का सपना हुआ साकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

योगी सरकार ने बांदा में संवारी गरीबों की तकदीर, 1.33 लाख परिवारों का अपना घर का सपना हुआ साकार

हर पात्र को मिली छत, बांदा में विकास को मिली योगी सरकार में नई उड़ान

पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 107030 व शहरी के अंतर्गत 19057 लोगों को मिले आवास

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 7094 लोगों को मिले आवास

बांदा, के एस दुबे ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बुंदेलखंड के बांदा जनपद ने विकास की एक नई उड़ान भरी है। हर गरीब को छत देने के संकल्प के साथ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 1 लाख 33 हजार से अधिक जरूरतमंदों को उनका अपना पक्का घर मिल चुका है। जिससे उनके जीवन स्तर में क्रांतिकारी सुधार आया है और जिले में आवास योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाया गया है।


हर पात्र को मिली छत, बांदा में विकास को मिली योगी सरकार में नई उड़ान

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सबसे अधिक 107030 पात्र लाभर्थियों को पक्का मकान मुहैया कराया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भी पिछड़े और गरीब परिवारों का ध्यान रखते हुए 19057 लोगों को उनके सपनों का घर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विशेष परिस्थितियों और वंचित वर्गों के 7094 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। जिससे जिले की तश्वीर बदली है।

पिछली सरकारों में कभी कच्चे घरों और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने वाले बुंदेलखंड के बांदा के इन लाखों परिवारों के लिए ये पक्के घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं हैं बल्कि सम्मान के साथ जीने का जरिया बन गए हैं। कहा जाए तो योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण बिना किसी बिचौलिए के सीधे उन्हें योजना का लाभ मिला है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बांदा में इन योजनाओं का क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर किया गया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। पक्के घरों के साथ-साथ इन परिवारों को शौचालय, बिजली और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा गया है। जिससे जनपद की ग्रामीण और शहरी दोनों तस्वीरें बदल गई हैं।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages