थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी के शरण में - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी के शरण में

पुलिस ने अपने बचत के लिए आरोपी का किया चालान 

जसपुरा थाना में पीड़ित के साथ पुलिस ने की उल्टा मारपीट की 

जब रक्षक ही बन जाए भक्षक तो कैसे मिलेगा पीड़ितों को न्याय 

महिला ने पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया 

जसपुरा पुलिस के दो कर खास रविंद्र और दिलीप से परेशान है क्षेत्रीय ग्रामीण 

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव निवासी रोशनी ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। की अपने घर पर रात में सतुवा भुज रही थी तभी शराब के नशे में पड़ोस की ही अजीत पुत्र रामदास  शराब पीकर मारपीट करने लगा और घर पर ईट मारा जिसका विरोध  पीड़िता के पति ने किया तो उसको भी गाली गलौज किया जिसका वीडियो के उनके पास मौजूद है। आरोपी जाते समय पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिए तथा फर्जी मुकदमे भी पटाने की धमकी दी है। पीड़िता  किसी तरह अपनी जान बचाकर  जिसकी शिकायत लेकर रात में 10:00 बजे पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची तो थाने में उनकी नहीं सुनी गई और उल्टा उसके पति के साथ थाने में एक कांस्टेबल के द्वारा मारपीट की है। साथ ही उनका फोन भी छीन लिया गया । खाने के गेट के बाहर भी निकाल दिया गया। पीड़िता के रोने पर फोन वापस किया गया। 


जसपुरा पुलिस पर आए दिन मारपीट जैसे आरोप लगाते रहते हैं  पुलिस इस समय अपराधियों पर अंकुश न लगाने की बजाय पीड़ितों के साथ ही लगातार अत्याचार कर रही है। आए दिन चोरी मारपीट क्षेत्र में होती है  इस पर बांदा पुलिस को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि पीड़ितों पर ही जसपुरा मारपीट कर सुलह समझौता कर देती है तो न्याय कैसे मिलेगा। पुलिस के खिलाफ काफी लोगों में आक्रोश देखने को मिलता है।वही सूत्रों की मन तो उनका कहना है कि इस थाने में काफी दिनों से तैनात दो कांस्टेबल है रामेंद्र और दिलीप जिनके द्वारा अवैध वसूली में मस्त रहते हैं और थाना प्रभारी निरीक्षक के कारखास है। जिनके द्वारा क्षेत्र के सारे दो नंबर के व्यापार चलवाए जाते हैं और लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जिनको लगभग 3 साल से ऊपर हो गए थाने में आए हुए। आए हुए प्रार्थना पत्र में दोनों पार्टियों को बुलाकर दोनों तरफ से पैसा लेकर डरा धमकाकर सुबह समझौता करा कर उनको वापस भेज दिया जाता है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages