बिंदकी में जेएसपी का सेक्टर कमांडर नियुक्ति समारोह आयोजित
फतेहपुर, मो शमशाद । बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ईरा गार्डेन कोराई में जनहित संकल्प पार्टी द्वारा सेक्टर कमांडर एवं सह सेक्टर कमांडर नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जेएसपी पार्टी के विधानसभा प्रभारी भामाशाह वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के 25 सेक्टरों में 25 सेक्टर कमांडर और 25 सह सेक्टर कमांडरों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनाश काकड़े व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आयुष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रभारी वीरेंद्र सिंह
![]() |
| सेक्टर कमांडरों को नियुक्ति पत्र सौंपते विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पटेल। |
पटेल ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर से संगठन को मजबूत करना है, जिससे आम जनता की समस्याओं को सीधे समझकर उनका समाधान किया जा सके। साथ ही 2027 के चुनाव में मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी समन्वय की राजनीति करते हुए समाज में जनचेतना जागृत करने का काम करेगी और लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाएगी। कार्यक्रम में सुरेंद्र मौर्य, मुकेश पटेल, लाखन सिंह पटेल, महेश पटेल, डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा, सुखराज पासवान, उदय पटेल, जय सिंह लोधी, नवल किशोर, अंकित मौर्य, मिथिलेश, सौरभ, राजकरण पासवान, रामबरन, देवेंद्र प्रजापति, लकी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment