अधिवक्ताओं का कराया मुंह मीठा, सभी ने पहनाई माला
फतेहपुर, मो शमशाद । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद बाबू सिंह यादव ने कचेहरी में सभी अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उनका आभार प्रकट किया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव को फूल मालाएं पहनाकर मिठाइयां वितरित की। उनका जोरदार स्वागत किया। श्री बाबू सिंह ने कहा कि पंद्रह दिन के अंदर अधिवक्ताओं के हित की सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के संरक्षक वसीम अंसारी एडवोकेट व असलम शेर खां एडवोकेट का आशीर्वाद लिया और कहा कि आप लोगों के नेतृत्व व सूझबूझ ने मुझे विजयी बनाया है। आप लोगों ने हर तरह से सहयोग देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है। वसीम अंसारी एडवोकेट व
![]() |
| वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम अंसारी व असलम शेर खां का मुंह मीठा कराते नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष। |
असलम शेर खां एडवोकेट ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और आहवान किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बार व बेंच के बीच समन्वय बनाया जाए। जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। व्यवस्था परिवर्तन व सर्व समाज संगठन के जिम्मेदार अधिवक्ता साथियों ने अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का स्वागत किया। इस मौके पर नरोत्तम सिंह, मोहम्मद अय्यूब, मणिभूषण सिंह, मोहम्मद आसिफ, वजाहत हुसैन, कमरुद्दीन, अरविंद, रामसनेही पासवान, एहसान खान, आसिफ मकसूद, गुलाम जब्बार, बदरुल हक, करीम खान, रंजीत मौर्य, श्रीराम पटेल, शाहजहां, अरविंद यादव, पुरुषोत्तम यादव, नदीमउद्दीन पप्पू समेत तमाम अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment