नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदी का सबसे बड़ा सकारात्मक निर्णय: प्रमिला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदी का सबसे बड़ा सकारात्मक निर्णय: प्रमिला

खागा, हुसैनगंज के साथ अयाह शाह विधानसभाओं में हुए सम्मेलन

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सराहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। हुसैनगंज के हंथगांव में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, खागा के विजयीपुर में मोना शुक्ला व अयाह शाह के गाजीपुर में बांदा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन विनोद जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करतीं कानपुर की महापौर प्रतिमा पांडेय।

हथगांव सम्मेलन में प्रमिला पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आज महिलाएं अपने आपको स्वावलंबी व शक्तिशाली महसूस कर रहीं हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21 वीं सदी का सबसे बड़ा सकारात्मक निर्णय है जो महिलाओं को उनका हक दिलाएगा। खागा विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता मोना शुक्ला ने देश की सभी महिलाओं की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को आगे बढ़ाने में सदैव से समर्पित रही है। खागा विधायक कृष्णा पासवान व भाजपा विजयीपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में उपस्थित प्रीति सिंह इसका साक्षात उदाहरण हैं। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र का नारी शक्ति सम्मेलन गाजीपुर में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से बांदा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन विनोद जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिल निश्चित रूप से देश के विभिन्न राजनीतिक दलों का भविष्य भी तंय करेगा। अब कौन महिलाओं को उनके हक में है और कौन सिर्फ दिखावा कर रहा है। यह खुल कर सामने आ जाएगा। सम्मेलन में स्थानीय विधायक विकास गुप्ता, ज्योति प्रवीण, अर्चना त्रिपाठी, नीशू तिवारी, अर्चना सिंह, शैलजा राज लोधी सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले की हुसेनगंज, खागा व अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारी शक्ति सम्मेलन सफलता पूर्वक आयोजित किए गए। जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं व छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री सुशीला मौर्या व टोली द्वारा सफल दायित्व निर्वहन किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages