हाईकोर्ट में छाए अधिवक्ता क्रांति, चित्रकूट कोषागार घोटाले के आरोपियों को मिली राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 29, 2026

हाईकोर्ट में छाए अधिवक्ता क्रांति, चित्रकूट कोषागार घोटाले के आरोपियों को मिली राहत

दोनों पक्षों को मिली अंतरिम राहत 

अगली सुनवाई जुलाई में

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के चर्चित कोषागार घोटाले में अब न्यायिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। मामले के प्रमुख आरोपी दीपक कुमार पांडेय को इलाहाबाद हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है, जबकि अगली सुनवाई 7 जुलाई तय की गई है। गौरतलब है कि दीपक पांडेय के खाते में कोषागार से 48 लाख 96 हजार 467 रुपये पहुंचने का मामला सामने आया था, जिसने पूरे जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। दूसरी ओर, इसी घोटाले से जुड़े रिटायर्ड कानूनगो कैलाश सिंह को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से स्टे मिल गया है। जांच के

युवा अधिवक्ता क्रांति किरण पाण्डेय

दौरान सामने आया कि फरवरी 2025 से सितंबर 2025 के बीच उनके खाते में 4 लाख 69 हजार 594 रुपये ट्रेजरी से पहुंचे थे। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही कैलाश सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को 28 हजार 946 रुपये ब्याज सहित जमा कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। दोनों ही पक्षों की ओर से युवा अधिवक्ता क्रांति किरण पांडेय ने मजबूती से पैरवी की, जिसके बाद अदालत ने राहत देते हुए अगली सुनवाई तक स्थिति यथावत रखने के संकेत दिए हैं। अब सभी की निगाहें जुलाई की तारीख पर टिकी हैं, जहां इस घोटाले की परतें और खुलने की उम्मीद है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages