प्रशासन की एकरूपता पर उठी बहस
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कर्वी तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की है। नवतैनात एसडीएम अजय यादव को ग्राम अशोह में ट्रैक्टर और जेसीबी के जरिए खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर उन्होंने राजस्व और पुलिस टीम के साथ देर रात छापेमारी की। मौके पर टीम के पहुंचते ही कुछ वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर निकल गए, जबकि एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया, जिसे कब्जे में लेकर पहाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी और
![]() |
| अवैध खनन के आरोप में कब्जे में ली गई जेसीबी |
पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने कहा है कि शिकायतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जिले के कुछ अन्य क्षेत्रों, जैसे मऊ और भरतकूप में अवैध खनन को लेकर अपेक्षित सख्ती देखने को नहीं मिल रही, जिससे कार्रवाई की एकरूपता पर सवाल उठ रहे हैं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment