अभियुक्त के पास से बरामद हुये 7 लाख के जेवरात
बांदा, के एस दुबे । मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गैगेस्टर अभियुक्त को पुलिस ने पकड़कर चोरी का खुलासा किया है। पकड़े गये अभियुक्त के पास से करीब 7 लाख रुपये के आभूषण व नकद रुपये सहित तमंचा व कारतूस बरामद हुये है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में 26/27 अप्रैल की रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25
अप्रैल को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है । सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । टीम के द्वारा 26 अप्रैल की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा को लगभग 7 लाख रुपये के जेवरात व नगदी रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अवैध अवैध व कारतूस भी बरामद हुई। अभियुक्त गैंगेस्टर भी है उसके विरुद्ध आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक वाद विचाराधीन है। अभियुक्त को पकड़ने में दीपेन्द्र कुमार सिंह प्र0नि0 थाना मटौंध, आनन्द कुमार साहू चौकी प्रभारी भूरागढ़, कां0 खेमराज, कां0 धीरेन्द्र कुमार का योगदान प्रमुख रहा।


No comments:
Post a Comment