जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 27, 2026

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद

बांदा, के एस दुबे  । आज कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, आवास एवं पेंशन से संबंधित अनेक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में


किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages