बांदा, के एस दुबे । थाना नरैनी क्षेत्र के कस्बे पिंकू शुक्ला पुत्र पुत्तन शुक्ला निवासी पटेल नगर तालाब के पास जो पेशे से प्राइवेट टीचर हैं जो किसी काम से अपनी मोटर साइकिल से बिहारी जी मंदिर के सामने से जा रहे थे तभी अचानक रमेश पाठक का कबरा कुत्ता जो घात लगाए बैठा था जैसे ही मास्टर साहब वहां से निकले तभी अचानक रमेश पाठक के कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे मास्टर के पैर में काट लिया अगर मास्टर साहब गाड़ी को बचाते नही तो भयानक
एक्सीडेंट भी हो जाता लेकिन उसके बाद मास्टर साहब ने रमेश पाठक से शिकायत करने लगे तो उल्टा रमेश पाठक व उसके घर से एक लड़का लाठी लेकर गुंडेगर्दी में उतारू होकर मास्टर को जान से मारने की धमकी दी। अध्यापक ने शिकायती थाना नरैनी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment