किसानों की मदद के लिए काँग्रेस के जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । आज महामहिम राज्यपाल जी, उत्तर प्रदेश, राज भवन, लखनऊ को जिलाधिकारी बांदा(उप्र) के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी बांदा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा अनुरोध/मांग पत्र दिया गया है जिसमें मांग की गई है कि "हाल ही में हुई कई बार की तूफानी बारिश एवं ओला प्रपात के कारण किसानों की रबी की फसले नष्ट हो गई हैं। सर्वाधिक बांदा जनपद का किसान तबाह हुआ है। यदि कहीं ओला नहीं गिरा है वहां तीन-तीन बार भीगने की वजह से फसलें सड़ गई हैं। दाना बर्बाद हो गया है। अधिकांश किसानों की फसले बर्बाद हो गई हैं जिससे जनपद का प्रत्येक किसान सदमे में है। उसकी आजीविका का संकट खड़ा है। किसान के सामने अंधेरा है।
महामहिम राज्यपाल से विनम्र प्रार्थना है कि किसानों के ऊपर कुदरत का जो कहर हुआ है इसे सरकार को देखना चाहिए एवं किसानों की मदद हो। इसलिए आप उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने की कृपा करें कि वह बांदा सहित समूचे बुंदेलखंड की इस तबाही एवं बर्बादी का मौका मुआयना किया जाए एवं क्षति का मूल्यांकन करते हुए किसानों को आर्थिक मदद की जाए। क्षतिपूर्ति की जाए। सदमे से किसानों को उबारा जाए। प्रत्येक गांव में अध्ययन दल भेजे जाएं और मुख्यमंत्री स्वयं कुछ जगहों खासकर बांदा जनपद में किसानों की हालत का जायजा लें। बेसहारा हो चुका किसान उत्तर प्रदेश की हुकूमत की ओर निहार रहा है। किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ किए जाएं, बिजली बिल माफ किए जाएं। भरपूर आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई जाए। किसानों को दयनीय स्थित से उबारा जाए। इस पूरी स्थिति की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री को जानकारी दी गई है।"


No comments:
Post a Comment