बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव के रहने वाला 6 वर्षीय मासूम बच्चा प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नू यह सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही तालाब में भैंस निकालने के लिए गया था। तभी भैंस निकालते समय तालाब के गहरे पानी पर चला गया, और पानी में डूब गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दिया, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब
से बाहर निकाला, जब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज वाले भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक चार भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। इस घटना को देखते हुए मृतक की मां प्रेमकली पिता चुन्नू सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment