श्री कान्य कुब्ज भुर्जी वैश्य समिति बांदा ने मंदिर की जमीन पर होने वाली अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए जाने की डीएम से की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

श्री कान्य कुब्ज भुर्जी वैश्य समिति बांदा ने मंदिर की जमीन पर होने वाली अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए जाने की डीएम से की मांग

बांदा, के एस दुबे  । श्री कान्य कुब्ज भुर्जी वैश्य समिति द्वारा बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर डीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया है। कि शहर मुख्यालय के पहाड़ी बाबा व बुद्धराम कुंआ आश्रम से सटी पंच मढ़ी मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से दिनांक 8 अप्रैल 26 की शाम सात बजे स्थानीय लेखापाल की साठ गांठ से हनुमान जी मंदिर के सामने की खाली पड़ी जमीन पर नाप व कलई डलवा कर प्लाटिंग की जा रही है जो गलत हैं। भोजवाल समाज द्वारा बताया गया कि वह जमीन फक्कड़ महराज ने रजिस्ट्री व दान मे धर्मशाला बनवाने के लिए मिली


थी। जिस पर भू माफियाओं की नजर लग गई । इस मौके पर अध्यक्ष डॉ रामराज आनंद कोषाध्यक्ष संजय कुमार महासचिव अंशु गुप्ता उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद संरक्षक राम नारायण अवधेश भोजवाल अजय गुप्ता पप्पू सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages