मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप

पीड़ित का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार 

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला अस्पताल में उपचार करा रहे एक घायल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान बरौरा चैराहे पर है। 29 मार्च को वह अपने कारीगर के साथ दुकान पर था। तभी आलोक पुत्र राजकुमार शाम करीब पांच बजे दुकान आया और छोटी मोटी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने

जिला अस्पताल में भर्ती घायल।

भाई गौरव, हिमांशु पुत्र भोला सिंह निवासीगण चंदैनी थाना मलवां को लेकर दुकान आ गया और सभी ने दुकान में घुसकर लात-घूसों व बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इतना ही नहीं साथी सज्जन कुमार को भी मारापीटा। पिटाई के दौरान उसकी गोल्लक में रखे उन्चास हजार रूपए भी ले गए। दुकान में तोड़फोड़ से लैपटाप सहित अन्य सामान टूट गया। उसने मलवां थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस प्रशासन से संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages