संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर द्वारा विकास खंड शिवराजपुर के थाथी निवादा में कृषि वैज्ञानिकों ने संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को जागरूक किया।इस  एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में गुरुवार को किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ खलील खान, वैज्ञानिक डॉ. दीपक मिश्रा  एवं डॉ.राजेश राय ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि फसलों की अधिक उत्पादन क्षमता बनाए रखने के लिए मृदा की सेहत का अच्छा होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खादों के समावेश तथा मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के प्रबंधन पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि अनियंत्रित एवं असंतुलित उर्वरक प्रयोग से जहां लागत बढ़ती है, वहीं भूमि की उर्वरता भी धीरे-धीरे


घटती जाती है। ऐसे में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने साथ ही साथ हरी खाद, गोबर की खाद तथा अन्य जैविक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी। इस दौरान किसानों और ग्रामीण महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा विभिन्न कृषि समस्याओं पर वैज्ञानिकों से चर्चा की। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। जागरूकता अभियान के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान कमल किशोर कुशवाहा एवं ओमप्रकाश कुशवाहा सहित 30 से अधिक किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages