कानपुर, प्रदीप शर्मा - निजीकरण के विरोध में गुरुवार को संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मोतीझील मुख्यालय में धरने का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और निजीकरण के संबंध में नारेबाजी करते हुए आंदोलन और तेज करने का आवाहन किया। संघर्ष समिति के नेताओं ने बताया कि पत्र देकर नगर आयुक्त से वार्ता की बात कही गई लेकिन वार्ता नहीं हो पा रही है जिससे कर्मचारियों में रोष है। बैठक में 14 मई 26 को पुनः आम सभा किये जाने की बात कही गयी। सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्रा ने बताया कि कानपुर नगर के समस्त
जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराया जाएगा। सभा में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन,अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया,उस्मान अली शाह,मुकेश वाल्मीकि,पिंटू चौधरी,अखिलेश सिंह, बृजलाल भारती,मुन्ना गंगोत्री,सुधाकर मिश्रा, नीलू निगम,मुन्ना पहलवान,नरेंद्र खन्ना,रामगोपाल चौधरी,धर्मेंद्र ,रमेश अंबेडकर,रामगोपाल समुद्र, पवन कौशल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment