नगर पंचायत चेयरमैन व प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर के राजपूत नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खागा नगर (सेवा भारती) के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खागा नगर पंचायत की चेयरमैन गीता सिंह एवं प्रतिनिधि रामगोपाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में खागा के डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया,
![]() |
| शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करतीं नगर पंचायत चेयरमैन व प्रतिनिधि। |
जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को काफी राहत मिली। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।


No comments:
Post a Comment