सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर की गई हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर की गई हत्या

पुलिस ने अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । जनपद के बबेरू कस्बे में एक सर्राफा व्यवसाय की गोली मारकर हत्या कर दिया, इस घटना को देखते हुए पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जिसके दोनों पैर में गोली लगी हैं। बबेरू कस्बे के दूल थोक मौहल्ले के रहने वाले तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू पुत्र हरी प्रसाद सोनी उम्र करीब 45 वर्ष की एक असलम नाम के व्यक्ति ने आपसी कहासूनी को लेकर शुक्रवार की रात्रि करीब 8:00 बजे सीने में गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के


बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को सील करके प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस बांदा भिजवा दिया। जिससे गुस्सहाय परिजनों के द्वारा पहले सीएचसी बबेरू में सर्राफा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए, उसके बाद परिजन व व्यापारी चौराहा पर पहुंचकर जाम लगा दिया, और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियो ने परिजनों व व्यापारियों को समझा बुझाकर 2 घंटे के बाद जाम खुलवाया, उधर पुलिस ने गोली मारने वाले अभियुक्त असलम को 3 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसके दोनों पैर में गोली लगी है। पुलिस के द्वारा घायल अभियुक्त को इलाज हेतु बाँदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages