विपक्षी दलों ने अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के साथ किया अन्याय
विधेयक ही नहीं वल्कि देश की करोङो महिलाओं के अधिकारों का विरोध - प्रतिभा शुक्ला
बाँदा, के एस दुबे । लोकसभा में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ आयोजित किये जाने वाले जनाक्रोश कार्यक्रम के तहत भाजपा की महिलाओं द्वारा आज जनआक्रोश प्रेसवार्ता , महिला सम्मेलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टांहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयक को कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक अवसर का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है ।विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को टालना उनकी राजनीतिक स्वार्थपूर्ण सोच है और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है । उन्होंने
कहा कि परिसीमान एक संवैधानिक प्रक्रिया है लेकिन विपक्ष द्वारा इस विषय पर भ्रम फैलाकर महिलाओं के अधिकारों में बाधायें डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक ही नहीं वल्कि देश की करोङो माताओं, बहनों और बेटियों के अधिकारों का विरोध है l लेकिन भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कार्य कर रही है । अंत में मुख्य अतिथि की अगुवाई में महिलाओं ने जनाक्रोश यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया । इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मालती बासू, जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता, विनोद जैन, जाग्रति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, मंजू देवी, रूपा चौहान, रीता गुप्ता, अनीता शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव, रूपा सिंह चौहान, आनंदी साहू, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, अमित सेठ भोलू, संतोष राजपूत, लखन कुशवाहा, दिलीप तिवारी, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment