हर घर नल जल योजना की खुली पोल, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

हर घर नल जल योजना की खुली पोल, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

बांदा, के एस दुबे । भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की समस्या विकराल होती जा रही है, गर्मी में जहां लोग प्यास बुझाने को तरस रहे हैं, वहां जल निगम हर घर नल जल योजना के नाम पर टोंटियों में दूषित गंदा हरा भरा बदबूदार पानी की सप्लाई कर जन जीवन के साथ खिलवाड कर रहा है। कमासिन ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत कमासिन में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं, गंदे पानी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। लोगों का आरोप है कि उन्हे टोंटियों से स्वच्छ पेयजल के नाम पर बीमारियाँ परोसी जा रही हैं,ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या जलजीवन मिशन कागजों तक सीमित हो गया है। वही सप्लाई के गंदे पानी को लोग बोतलों में भर कर जल संस्थान के कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन


कार्यवाही के नाम पर अधिकारियों की चुप्पी गम्भीर सवाल खड़े कर रही है । वहीं जल संस्थान के कर्मचारी ने बताया कि जल निगम की पुरानी लाइनें जर्जर हो गयी है जिससे नमामि गंगे योजना की किटहाई गाँव में बने प्लांट की एलएनटी की लाइन से बाइपास से लाइन जोडकर पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे मटमैला गंदा पानी की यह समस्या हो रही है। कमासिन जल संस्थान के कर्मचारी ने भी बताया कि सप्लाई हो रहा पानी दूषित है जो पीने योग्य नहीं है इसके सम्बन्ध में अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है। कस्बे में जर्जर पाइप लाइन जगह जगह से लोकेज है जिससे प्रतिदिन सडकों व गलियों में हजारों लीटर पानी बेकार बहकर बर्बाद हो रहा है, गलियो में पानी बहने से सडकें खराब हो रही है। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कर शुध्द पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages