शिविर में विधि छात्रों को समझाए विधिक सिद्धांत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

शिविर में विधि छात्रों को समझाए विधिक सिद्धांत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लाॅ कालेज में लगाया शिविर

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली ने ठा0 युगराज सिंह लाॅ काॅजेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में अमित तिवारी एवं सहायक अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। विधिक साक्षरता शिविर प्राचार्य विनय तिवारी की उपस्थिति में हुआ। शिविर में विधि छात्र एवं छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित विधिक सिद्धांत समझाए गए। इसके अलावा निर्धन महिलाओं, बच्चों एवं विकलांगों के हितधारक कानूनी जानकारी प्रदान की। शिविर में करीब 80 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में अध्यक्ष अमित तिवारी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा मिलने

विधिक शिविर में भाग लेते सचिव पलाश गांगुली व अन्य।

वाली योजनाओ एवं उनके टीम द्वारा आम जनमानस को दिये जाने वाली विधिक सहायता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जैसे कोई भी व्यक्ति जिला करागार में बन्द है और उनके वाद में पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है तो उनके वाद में पैरवी/जमानत आदि के लिये अधिवक्ता द्वारा विधिक सहायता प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में ऐसे व्यक्ति जो अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन जाति, महिलाओ, दृष्टि बाधित एवं जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है को लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम द्वारा बचाव पक्ष अभियुक्त/अभियुक्ता की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता हेतु प्रार्थना पत्र देने पर लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा सेवा उपलब्ध करायी गयी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages